झारखण्ड राँची राजनीति

निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर चैंबर में बैठक संपन्न, राँची मास्टर प्लान 2037 के विसंगतियों पर हुई चर्चा

निगम जनहित से जुड़े मामलों पर त्वरित संज्ञान ले: विकास विजयवर्गीय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर मंगलवार को चैंबर भवन में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान राँची मास्टर प्लान 2037 की विसंगतियों पर चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर के अनुरोध पर राँची मास्टर प्लान 2037 (अधिसूचित) पर आपत्ति/सुझाव हेतू निगम द्वारा 30 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया था जिसकी जनसुनवाई बुधवार को की जा रही है। राँची शहर के लिए यह मास्टर प्लान बेहद महत्वपूर्ण है। प्रसन्नता है कि लोगों द्वारा इसमें बढचढकर अपने सुझाव भी दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों व उद्यमियों से अपील करते हुए निगम की जनसुनवाई में शामिल होने की अपील की।

ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग नंबर और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने में हो रही कठिनाईयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि अधिकृत एजेंसी द्वारा रसीद काटने के बाद भी होल्डिंग नंबर जारी करने में विलंब किया जाता है। कागजातों की अधिकता के कारण ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल के कार्य में भी कठिनाईयाँ होती हैं।

वहीं चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय ने कहा कि यदि किसी दस्तावेज की कमी है तो उसकी सूचना संबंधित लोगों को एसएमएस या फोन से समयपूर्वक मिलनी चाहिए जिससे समय पर लाइसेंस निर्गत किया जा सके। वर्तमान में अव्यवस्था के कारण इसकी सूचना भी नहीं दी जाती है। हमारे संज्ञान में ऐसी कई शिकायतें आई हैं। निगम को जनहित से जुड़े इन मामलों में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए।

इस बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय, नीरज जैन एवं अमरेश झा उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो में हेरोइन बेचते रंगे हाथ धराया तस्कर, मोटरसाइकिल से करता था सप्लाई

admin

*खरखाई डैम बचाओ संघर्ष समिति का किया गया गठन – जयपुर ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने संतोष सोनी को सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष

admin

बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, निजीकरण के खिलाफ जताई एकजुटता

admin

Leave a Comment