झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर – 2 का शानदार आगाज़

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में क्लस्टर – II, द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का शानदार आगाज़ हुआ। इसके अंतर्गत विद्यालय में खो- खो, वॉलीबाल और हैंडबॉल इन तीन खेलों का आयोजन हो रहा है। इनमें झारखंड क्लस्टर – 2 के दस स्कूलों के लगभग 594 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस दौरान प्राचार्या किरण यादव ने समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों के इस महाकुंभ में शामिल खिलाड़ी सहयोग, संगठन, भाईचारा अनुशासन आदि सीखकर जाएँगे। खेल हमारे सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभाते हैं। खेल ही हैं जो हमारा चरित्र उज्ज्वल और शरीर स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। शारीरिक तथा आत्मिक बल में वृद्धि होगी।

इस समारोह में डीएवी स्पोर्ट्स के झारखंड राज्य के संयोजक, एआरओ, जोन – बी सह डीएवी कडरू के प्राचार्य एम. के. सिन्हा, टी.सी.आई. गोविंदपुर के प्राचार्य एस. के. पाठक, डॉ तापस घोष, विपिन राय, ए आर ओ सह प्राचार्य डी ए वी पुंदाग, एन पी यादव, पूर्व प्राचार्य डी ए वी आरा कुज्जू उपस्थित थे।

Related posts

नामांकन की प्रक्रिया को सरल करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी: अजय राय

admin

हेमंत सोरेन का विश्वास मत हासिल करना झारखंडी आदिवासी मूलवासी समाज की जीत : विजय शंकर

admin

खनन टास्क फोर्स के द्वारा अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त

admin

Leave a Comment