सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शतरंज शिविर का शुभारम्भ

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का शुभारम्भ हुआ। 23 से 27 जून तक आयोजित इस शिविर में राज्यभर के युवा शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा, सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य और तार्किक सोच विकसित करता है। शिविर में प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *