Uncategorized

‘पलाश’ को मजबूत ब्रांड बनाने पर जोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जेएस‌एलपीएस की समीक्षा की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और ‘पलाश’ ब्रांड के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में ‘पलाश’ को सशक्त एवं विश्वसनीय ब्रांड के रूप में विकसित करने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं के हुनर और मेहनत को बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, जेएस‌एलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *