Uncategorized

पारस एचईसी हॉस्पिटल में 19 बेड का अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल ने न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसर्जिकल मरीजों के लिए 19 बेड वाले अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू की शुरुआत की है। यह यूनिट स्ट्रोक, ब्रेन इंजरी, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, मिर्गी और जटिल न्यूरोसर्जरी के बाद मरीजों को 24×7 विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर उपलब्ध कराएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नए न्यूरो आईसीयू में उन्नत मॉनिटरिंग, मैकेनिकल वेंटिलेशन, हाई-फ्लो ऑक्सीजन, ईईजी मॉनिटरिंग, पॉइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की चौबीसों घंटे उपलब्धता रहेगी। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि इस सुविधा से झारखंड और आसपास के गंभीर न्यूरो मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *