पीवीयूएनएल की 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने अपनी 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन (सीओडी) 25 जून से शुरू कर दिया है। एनटीपीसी और जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम पीवीयूएनएल ने इसके साथ सात माह में कुल 1600 मेगावाट उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित कर दी है।

पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल ने इसे कंपनी की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी कर्मचारियों, अभियंताओं और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने तथा ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *