पुणे में इंटर्नशिप के लिए रवाना हुए एमबीआईएनसीटी के 28 विद्यार्थी

रांची: महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी (एमबीआईएनसीटी) के 28 विद्यार्थी छह माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे स्थित आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल रवाना हुए। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और रोगी देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *