Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा नेताओं ने सुना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को रविवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ . निशि महतो ने अपने आवासीय कार्यालय में सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को सेवा, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।


कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेत्री तारा देवी एवं डॉ. निशि महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सदैव समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और लोगों को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक, उत्तरदायी एवं समर्पित बनने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने लोगों से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *