
बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), चास, बोकारो में एमबीए सत्र 2024–26 के विद्यार्थियों के लिए यूओलो एडटेक प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने कंपनी के जनरल मैनेजर शुशांत बनर्जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

चयन प्रक्रिया के बाद एमबीए सत्र 2024–26 के दो छात्रों का चयन ₹3.20 लाख वार्षिक पैकेज (CTC) पर किया गया। इस सफलता पर निदेशक ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों से निरंतर समन्वय बना रहा है।

प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में प्रशासनिक पदाधिकारी अधिवक्ता पल्लवी प्रसाद एवं प्रशिक्षण व प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. सलीम अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया का कुशल संचालन सुनिश्चित किया।
Leave a Reply