Uncategorized

फिजियोथेरेपी से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, वाईबीएन में जागरूकता कार्यक्रम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। वर्ष 2026 की थीम हृदय संबंधी रोगों और स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन एवं पुनर्वास में फिजियोथेरेपी तथा शारीरिक गतिविधि की भूमिका पर केंद्रित है।

कार्यक्रम में एनसीएएचपी सदस्य डॉ. अभय पांडेय, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग के एचओडी एवं झारखंड फिजियोथेरेपी काउंसिल के सदस्य डॉ. राहुल कुमार, रिम्स के सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेन्द्र मुंडा एवं डॉ. स्मृति समेत अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली में शारीरिक निष्क्रियता स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन रही है।

उन्होंने नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि फिजियोथेरेपी हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद बेहतर पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *