फुटबॉल समर कैंप समापन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, प्रतिभाओं को मिला मंच

सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत कुसमाटांड़ फुटबॉल मैदान में सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब (झारखंड सरकार) द्वारा आयोजित फुटबॉल समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, हीरालाल मोदक, सुनील महतो, मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तारा देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *