बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने प्रधानखंता ओवर ब्रिज का लिया जायजा 

बलियापुर: बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने सोमवार प्रधानखंता ओवर ब्रिज का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों से बात की । जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो। बलियापुर से गोविंदपुर तक वाहनों के आवागमन सुचारू रूप से हो। मालूम हो कि प्रधानखंता रेल ओवरब्रिज हैंगरों में आई दरार व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 21 मार्च 2025 से बलियापुर से प्रधानखंता होते हुए गोविंदपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पर रोक लगी है। प्रधानखंता ओवर ब्रिज बेरिकेडिंग लगा दी। तब से लेकर अभी तक भारी वाहनों का परिचालन बंद है। मौके पर पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *