
सिंदरी : मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील पुलिस प्रशासन ने की है। आज सिंदरी इंस्पेक्टर नूतन मोदी व बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया।

बलियापुर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलियापुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। मुहर्रम के दौरान चौक चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरा की मदद से भी विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। टाइगर मोबाइल के जवानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वह लगातार क्षेत्र में ग्रस्त करते हुए हर गतिविधि पर पहली नजर बनाए रखें। मुहर्रम को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Leave a Reply