Uncategorized

बिजली बिल विवाद में कर्मचारी पर हमला, सिर सहित कई हिस्सों में गंभीर चोटें

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी और बिजली विभाग में कार्यरत राहुल कुमार (28) के साथ शनिवार रात मारपीट की घटना हुई। हमले में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुढ़मू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया।

राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि नाउज गांव के पास डुंडु गांव निवासी रवि कुमार ने अधिक बिजली बिल आने को लेकर उन्हें रोका। राहुल के अनुसार उन्होंने बिल की जांच कर सुधार कराने की बात कही, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रवि ने कुछ अन्य लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *