बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

योग सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (सिविल) दीपक कुमार ने किया, जबकि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमाणित योग प्रशिक्षक उज्ज्वल भास्कर के नेतृत्व में ध्यान सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एयरपोर्ट के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर योग और ध्यान का अभ्यास किया।

मौके पर विनोद कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है तथा नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *