BREAKING NEWS
सीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्याससीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Uncategorized

बीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोर

July 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को 46वीं खरीफ अनुसंधान परिषद की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्व उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. टी.आर. शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए उच्च उपज, सूखा-सहिष्णु, रोग एवं कीट-प्रतिरोधी तथा उच्च प्रोटीन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर फसल किस्मों का विकास किया जाना चाहिए।

उन्होंने नई किस्मों के विकास के लिए प्री-ब्रीडिंग और क्रॉप वाइल्ड रिलेटिव्स के उपयोग पर बल दिया। कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने झारखंड के सीमित संसाधनों वाले किसानों के लिए कम लागत वाली कृषि तकनीकों के विकास की आवश्यकता बताई। बैठक में स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण, कम लागत वाले पशु आहार और पोल्ट्री क्षेत्र की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर वर्ष 2025 की खरीफ अनुसंधान उपलब्धियों पर आधारित दस्तावेज का विमोचन किया गया तथा विश्वविद्यालय के चार शिक्षकों और गुमला के प्रगतिशील किसान शैलेन्द्र कुमार भगत को सम्मानित किया गया।

← रांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यास डीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।