Uncategorized

बीएलओ संजू टुडू की मौत पर विधायक प्रदीप यादव ने उठाए सवाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोड्डा/पोड़ैयाहाट: एसआईआर ड्यूटी के दौरान बीएलओ संजू टुडू की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत के बाद विधायक प्रदीप यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि संजू टुडू पर एसआईआर कार्य का लक्ष्य पूरा करने का अत्यधिक दबाव था, जिससे वे मानसिक तनाव में थीं। विधायक ने कहा कि बीएलओ से जिम्मेदारीपूर्ण कार्य लिया जाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और बीमा की कोई व्यवस्था नहीं है।

प्रदीप यादव ने मृतका के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा राज्य के सभी बीएलओ के लिए निःशुल्क जीवन एवं दुर्घटना बीमा की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *