बीएसई के सीईओ ने वेदांता की ऐतिहासिक लिस्टिंग की सराहना

बोकारो : वेदांता समूह ने अपनी चार डीमर्ज्ड कंपनियों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध कर भारतीय कॉर्पोरेट जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बीएसई के एमडी एवं सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने वेदांता की विकास यात्रा की तुलना पौराणिक ‘समुद्र मंथन’ से की।


उन्होंने कहा कि वेदांता ने जिंक, एल्युमीनियम, तांबा, लौह अयस्क, तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों को खोजकर भारत की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत किया है। राममूर्ति ने वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की दूरदृष्टि, संघर्षशील नेतृत्व और निरंतर निवेश की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक पहलें, विशेषकर नंद घर परियोजना, महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। राममूर्ति ने विश्वास जताया कि वेदांता के पांच स्वतंत्र व्यवसाय भविष्य में निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *