Uncategorized

बेटियों की पढ़ाई न रोकें, उन्हें सपने पूरा करने का अवसर दें : शिल्पी नेहा तिर्की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कडरू स्थित हज हाउस में फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के सम्मान समारोह-2026 में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रवृत्ति वितरण और करियर काउंसलिंग भी आयोजित की गई।

Gen Z युवाओं से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी अपनी सोच, अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक है। अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा, रुचि और आकांक्षाओं को समझकर उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उनके सपनों को उड़ान देने का अवसर दिया जाना चाहिए।

बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मैट्रिक या इंटर के बाद किसी बेटी की पढ़ाई नहीं रोकें। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है। मंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *