बोकारो में मारपीट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में 8 जून 2026 को हुई मारपीट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सेक्टर-4/ई, स्ट्रीट-8 स्थित एक क्वार्टर में हुई थी, जिसके संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर जय प्रकाश ठाकुर, आकाश कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।


पुलिस ने मुख्य आरोपी जय प्रकाश ठाकुर के कब्जे से घायल व्यक्ति का रियलमी मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH09BE-7897) बरामद की है। पुलिस के अनुसार जय प्रकाश ठाकुर के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *