BREAKING NEWS
ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चागांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : परमजीत कौरईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चागांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : परमजीत कौर
Uncategorized

बोकारो में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

August 15, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

बोकारो : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान, सेक्टर-12 में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया।

अपने संबोधन में मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, शेख भिखारी और वीर बुधु भगत सहित वीर सपूतों के योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

मंत्री ने आदिवासी महोत्सव और सखी महोत्सव की सराहना करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना से बोकारो की 3.33 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। अबुआ आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को आवास मिल रहा है, जबकि मनरेगा के विभिन्न मानकों पर बोकारो ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल और पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियां भी गिनाईं। लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ समेत पर्यटन स्थलों के विकास से रोजगार बढ़ने की उम्मीद जताई। अंत में उन्होंने नागरिकों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

← बोकारो में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा मुस्कान अस्पताल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।