
बोकारो : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्कान अस्पताल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। अस्पताल के निदेशक मंडली ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर समाज सेविका श्रीमती रीता मुंशी, सईदा अनवर, कौशर जहां एवं छून्नू श्रीवास्तव ने मरीजों तथा उनके परिजनों के बीच मिठाइयों और फलों का वितरण किया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, परिजनों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस प्रकार मुस्कान अस्पताल में राष्ट्रीय पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सेवा की भावना के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया।
Leave a Reply