बोकारो : शहर में पुलिस का सख्त एक्शन: देर रात बाइक पेट्रोलिंग से अपराधियों में हड़कंप

बोकारो (ख़बर आजतक) : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात सिटी क्षेत्र में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी थाना प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी रही और शहर के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले तथा अड्डेबाजी वाले इलाकों में विशेष निगरानी की गई।


अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की, साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव जांच और यातायात नियमों के पालन की भी कड़ी निगरानी की गई।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *