रोटरी क्लब चास की ‘अन्नपूर्णा योजना’: 140 बच्चों को मिला पौष्टिक भोजन

चास। रोटरी क्लब चास द्वारा सामाजिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में “अन्नपूर्णा योजना” के तहत विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 140 बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पोषण उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से क्लब आगे भी समाज के कमजोर वर्गों के बीच सेवा कार्य करता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना है कि अनाथ बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान स्नेह व सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर संजय बैद, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, धनेश बंका, डॉ. परिंदा सिंह, ललिता चोपड़ा, पूर्वी केजरीवाल, ज्योति अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, पूजा बैद सहित कई रोटेरियन सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रायोजन विजय अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने इस पहल के लिए रोटरी क्लब चास के प्रति खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *