भारत एजुकेशन समिट का समापन, 200 से अधिक निजी विश्वविद्यालयों ने की सहभागिता

रांची/चंडीगढ़: कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय तृतीय भारत हायर एजुकेशन समिट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। सम्मेलन में देशभर के 200 से अधिक निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047” रहा। मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सीआईपीयू के अध्यक्ष एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *