
बोकारो : चास के पुराना बाजार स्थित मछली पट्टी में सोमवार क़ो भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में मनभूलू धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी मनभूलू धीवर ने बताया कि भूमि को लेकर उनका विवाद पहले से चल रहा है। आरोप है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन घर का निर्माण कर रहे हैं। इसका विरोध करने और पूछताछ करने पहुंचे तो चार लोग वहां आए और अचानक रॉड व चाकू से हमला कर दिया।
हमले में मनभूलू धीवर के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनके सिर में चार टांके लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। पुलिस ने घायल का इंजुरी काटकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Leave a Reply