मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन को मिलेगी मजबूती : के. राजू

रांची: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनपक्षधर नीतियों और सामाजिक न्याय के लिए किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के शामिल होने से मनिका और लातेहार क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ताकत मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस विकास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव की राजनीति में विश्वास करती है। वहीं प्रतिमा देवी ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह, भीम कुमार, निरंजन पासवान और कामेश्वर यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *