महिला उद्यमिता को बाजार से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन : दीपिका

रांची: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को रांची में ‘बावरी फिरकी’ ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। दो दिवसीय प्रदर्शनी 15 और 16 सितंबर को आयोजित की जा रही है। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में रांचीवासियों के लिए यह प्रदर्शनी खरीदारी का बेहतर विकल्प है। यहां आभूषण सहित विभिन्न लाइफस्टाइल उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमी से उत्पाद खरीदना केवल सामान लेना नहीं, बल्कि उसके हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने के प्रयास को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाओं और युवाओं के हुनर को पहचान, उत्पादों को बाजार और उद्यम को विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सशक्त हुनर, बेहतर अवसर और आत्मनिर्भर झारखंड सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *