Uncategorized

मांडर कॉलेज में शिक्षक नहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित : एनएसयूआई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मांडर महाविद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को लेकर एनएसयूआई ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। एनएसयूआई रांची विश्वविद्यालय महासचिव सह छात्र नेता राफे ने कहा कि कॉलेज में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स विभाग में एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि उर्दू और नागपुरी जैसे विषय भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। राफे ने कहा कि शिक्षक नहीं होंगे तो नियमित कक्षाओं का संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा की उम्मीद लेकर कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी उनके भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर विद्यार्थियों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *