Uncategorized

मारवाड़ी भवन में 30 जुलाई से चार दिवसीय ‘परंपरा’ महोत्सव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महोत्सव ‘परंपरा’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 30 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि आयोजन में संस्कृति, कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और समाज की विविध प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतिया के अनुसार महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति ने शहरवासियों से परिवार सहित आयोजन में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *