मोती खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची: मत्स्य निदेशालय, झारखंड सरकार एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जन-जागरूकता एवं सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें किसानों, मत्स्य पालकों एवं ग्रामीणों को मीठे पानी की मोती खेती की वैज्ञानिक तकनीकों और आर्थिक संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. डॉ. रितेश कुमार शुक्ला ने किया, जबकि प्रगतिशील मोती कृषक इंजीनियर बुधन सिंह पुर्ती ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *