Uncategorized

मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष और समर्पण को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा बोकारो जिला की ओर से नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया।

आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, संकल्प, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरक यात्रा है। सत्ता उनके लिए लक्ष्य नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम रही है। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनके कार्यों की प्रमुख भावना रही है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों का यह समर्पण राष्ट्रसेवा की मिसाल है।

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से मोदी के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा समाज और समाज से बड़ा राष्ट्र है। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व सांसद-विधायकों, मोर्चा पदाधिकारियों तथा सभी 31 मंडलों के अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *