मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, किया आभार व्यक्त


निरसा/आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिरकुंडा स्थित श्री श्री राम भरोसा धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी तथा प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
वहीं चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिलता रहेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *