Uncategorized

मोहर्रम पर जामताड़ा के अखाड़ों में पहुंचे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जामताड़ा: झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को जामताड़ा जिले के दर्जनों क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न अखाड़ा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं के जोश, अनुशासन, साहस और पारंपरिक युद्धकला के प्रदर्शन की सराहना की।

इस मौके पर डॉ. अंसारी ने युवाओं से कहा कि जिस समर्पण और अनुशासन के साथ वे अखाड़ों में पारंपरिक कला का प्रदर्शन करते हैं, उसी लगन से शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत और शिक्षित होना भी आवश्यक है। शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही समाज, राज्य और देश के विकास की आधारशिला है। मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनकी ऊर्जा शिक्षा, कौशल एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *