रांची में एम्स और रिम्स-2 के लिए ₹2000 करोड़ की मांग, केंद्र के समक्ष उठाए कई स्वास्थ्य मुद्दे

नई दिल्ली/रांची: 16वीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद की बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची में एम्स की स्थापना, रिम्स-2 परियोजना के लिए ₹2000 करोड़ की सहायता तथा राज्य में मेडिकल सुविधाओं के विस्तार की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देवघर एम्स राजधानी से काफी दूर है, इसलिए रांची में एम्स की स्थापना जरूरी है।

डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स-2 के लिए केंद्र से आर्थिक सहयोग, विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने, एमबीबीएस व पीजी सीटें बढ़ाने, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान तथा मनरेगा प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड को उसकी आबादी और स्वास्थ्य चुनौतियों के अनुरूप पर्याप्त संसाधन और सहयोग मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *