Uncategorized

रांची में जेएम ऑटिज्म एवं न्यूरो रिहैब सेंटर का उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेएम ऑटिज्म एवं न्यूरो रिहैब सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। यह केंद्र ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, स्पीच एवं लैंग्वेज डिसऑर्डर, श्रवण बाधिता और अन्य न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्याओं से ग्रसित बच्चों एवं वयस्कों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए समर्पित है।

केंद्र का उद्घाटन डॉ. मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रधान तथा विधायक सी पी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शिवा शाम्भवी, मनीषा कुमारी, राजीव कुमार एवं सुमन्यू भारद्वाज समेत कई चिकित्सक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संस्थान में स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, बिहेवियर थेरेपी, विशेष शिक्षा एवं श्रवण पुनर्वास जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र झारखंड में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *