रांची विश्वविद्यालय परिसर में रोटरी क्लब ने शुरू किया ‘जल मंदिर’

रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक के निकट निर्मित स्थायी पेयजल केंद्र “जल मंदिर” का उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने किया। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

रोटरी क्लब के निदेशक रमेश धरणीधारका ने बताया कि जल मंदिर में 450 फीट गहरे बोरवेल, सोलर पैनल, सबमर्सिबल पंप, वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। स्वचालित जल भराव प्रणाली से युक्त यह सुविधा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगी। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी रोटरी क्लब ऑफ रांची निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *