Uncategorized

रांची विश्वविद्यालय में आईएलएस निदेशक व एमबीए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) के निदेशक तथा मैनेजमेंट (एमबीए) विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। बेसिक साइंस कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साक्षात्कार में आईएलएस निदेशक पद के अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि एक उम्मीदवार ऑनलाइन शामिल हुए। वहीं, एमबीए में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन जांच के बाद 46 योग्य अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 40 ने साक्षात्कार दिया। चयन समिति की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की। साक्षात्कार प्रक्रिया में बाह्य विषय विशेषज्ञों सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *