Uncategorized

राजनीति में युवाओं की भागीदारी से आएगा बड़ा बदलाव : दीपिका पांडेय सिंह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि समाज और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं को राजनीति और नेतृत्व की जिम्मेदारियों में आगे आना होगा। उन्होंने यह बात पासवा द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कही।

मंत्री ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप क्षेत्र चुनने और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षित, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दीपिका पांडेय सिंह ने हाल के पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े विवादों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई विद्यार्थियों को मूल्यांकन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए “छात्रों की गूंज” अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *