राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में हुई अहम बैठक

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्यसभा चुनाव-2026 को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव की रणनीति और विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार भी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने और दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *