
रांची: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि चिकित्सक समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण उनकी पहचान है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने भी चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जिले के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply