राष्ट्रीय बकरी दिवस पर 517 बकरियों का टीकाकरण, किसानों को वैज्ञानिक बकरी पालन की जानकारी

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय समन्वित बकरी अनुसंधान परियोजना के तहत पूर्वी सिंहभूम के बाराबंकी गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 517 बकरियों का एंटरोटॉक्सीमिया रोग के विरुद्ध टीकाकरण किया गया तथा 49 किसानों को निःशुल्क पशु चिकित्सा दवाएं वितरित की गईं।

मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक बकरी पालन, समय पर टीकाकरण और रोग नियंत्रण से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि झारखंड में 91.2 लाख बकरियां हैं, जो देश की कुल बकरी आबादी का 6.1 प्रतिशत है। कार्यक्रम में प्रगतिशील बकरी पालकों को सम्मानित किया गया और किसानों को संतुलित पोषण, प्रजनन प्रबंधन व स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न फार्मा कंपनियों ने पशु स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद निःशुल्क वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *