BREAKING NEWS
आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार
Uncategorized

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजन।

July 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी नगर के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता करते हुए भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज को प्रणाम के साथ हुआ। इस अवसर पर (धनबाद विभाग प्रमुख ,विद्या विकास समिति, झारखंड) नीरज कुमार लाल, प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह, विकास गिरी, प्रकाश बाउरी एवं सुनील कुमार पाठक सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


मुख्य वक्ता नीरज कुमार लाल ने अपने संबोधन में गुरु दक्षिणा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र को समर्पित एक सांस्कृतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि संघ स्वयंसेवकों से धन की अपेक्षा नहीं करता, बल्कि राष्ट्र के नव निर्माण, समाज सेवा और चरित्र निर्माण के कार्यों के लिए समय, समर्पण और सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से नियमित शाखा में उपस्थित होकर समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने श्रद्धापूर्वक गुरु दक्षिणा अर्पित कर राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण का संकल्प दोहराया।
अंत में संघ प्रार्थना के साथ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का समापन हुआ।

← डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में लीगल लिटरेसी क्लब का द्वितीय जागरूकता शिविर आयोजित गुरु पूर्णिमा पर संतमत सत्संग आश्रम पहुंचीं भाजपा नेत्री तारा देवी, लिया संतों का आशीर्वाद →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।