राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं अंबा प्रसाद

नई दिल्ली/रांची: कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित समारोह में बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद शामिल हुईं।

अंबा प्रसाद ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प भी लिया गया। अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *