
बलियापुर : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू मास्टर की अनुपस्थिति के दौरान पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक के पिता आनंद महतो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं।
शनिवार को विधायक चन्द्रदेव महतो भाकपा (माले) की केंद्रीय बैठक के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में व्यस्त रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों को भरोसा रहा कि आनंद महतो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हैं।
क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर योगदान देते हुए आनंद महतो रघुनाथपुर पैक्स में आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान आनंद महतो ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान का कार्य निरंतर जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में विकास कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
Leave a Reply