वन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर वन प्रचार एवं प्रसार प्रमंडल, रांची द्वारा वन मुख्यालय के पलाश सभागार में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग और वन-पर्यावरण दोनों मानव कल्याण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है, जबकि वन और पर्यावरण मानव जीवन को स्वच्छ वायु एवं जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.टी. मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) राजीव रंजन, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एस.आर. नटेश, वन प्रमंडल पदाधिकारी अवनीश कुमार चौधरी, उप निदेशक पंकज कंबोज सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *