Uncategorized

वाईबीएन विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त संग्रह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ एवं माँ कालावती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल, रांची के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार ने किया।

कुलपति ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव एवं मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. अंकिता यादव ने भी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए इसे मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताया।

शिविर में 46 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जबकि सदर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 26 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने इसे युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सफल पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *