श्रीनाथ कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ

आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। यह शिविर 6 से 12 जुलाई तक गम्हरिया के उदयपुर गांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने ओरिएंटेशन सत्र के साथ किया।

शिविर के दौरान पौधारोपण, प्रौढ़ शिक्षा जागरूकता, नि:शुल्क नेत्र जांच, खाद्य वितरण, मानव तस्करी पर जागरूकता कार्यक्रम तथा सामुदायिक संवाद जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन अवसर पर ग्रामीणों से फीडबैक लेकर शिविर की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *