Uncategorized

श्री श्याम मंदिर में 215वां भंडारा संपन्न, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 215वां श्री श्याम भंडारा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। भंडारा अंकुर कुमार एवं आशीष अग्रवाल के परिवार की ओर से निवेदित था। इस अवसर पर बाबा श्याम को भोग अर्पित कर भजन-कीर्तन किया गया। ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। भोग के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर परिसर के साथ हरमू रोड पर भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और खाटूनरेश की जय के जयकारे गूंजते रहे। भंडारे में छोला-भटूरा, केसर भोग, मिक्स अचार, मसाला मिर्च, आइसक्रीम, खीर और चूरमा का प्रसाद शामिल रहा। भंडारे का भोग प्रत्येक शनिवार गौशाला में गौ माता को भी भेजा जाता है। आयोजन में मंडल के पदाधिकारियों, यजमान परिवार और 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 8 सितंबर को शाम 4.30 बजे मंदिर में 220वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *