संत जेवियर्स कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू

रांची: 3 झारखंड एनसीसी बटालियन द्वारा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में 9 से 18 जून तक 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।

शिविर में कैडेटों को फुट ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग और ऑब्स्टेकल कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन, एआरओ रांची द्वारा सेना में करियर अवसरों, अंगदान तथा यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक जागरूकता विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि यह शिविर कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *